खेती अब केवल भोजन उत्पादन तक सीमित नहीं रह गई है। आज के स्मार्ट किसान अब उन फसलों और पौधों की ओर रुख कर रहे हैं, जो उन्हें कम मेहनत में ज्यादा आमदनी दे सकें। इसी दिशा में टिशू कल्चर से तैयार पौधों की खेती – जैसे सागवान (Teak), अफ्रीकन महोगनी (African Mahogany) और चंदन (Sandalwood) – किसानों के लिए आर्थिक समृद्धि का नया रास्ता खोल रही है। और इस क्षेत्र में ग्रीन इंडिया बायो टेक एक भरोसेमंद नाम बन चुका है।