Verified

Dr. Harsh Bardhan

  • Diabetologist in Noida
  • Closed
  • 4.9
    (716)
Dr. Harsh Bardhan
Dr. Harsh Bardhan
4 years ago
अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस 2021- नियमित चाय में स्‍वाद और सेहत :

पिछले कुछ सालों में चाय की लोकप्रियता भारत में काफी बढ़ी है। 2007 में टी बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार, भारत में उत्पादित कुल चाय का लगभग 80% घरेलू आबादी द्वारा उपभोग किया जाता है। साथ ही, चाय, पानी के बाद दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला पेय है।

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस 2021:

चाय के व्यापार से श्रमिकों और किसानों पर कितना प्रभाव पड़ा है, इस पर प्रकाश डालने के लिए पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस यानी इंटरनेशनल टी डे (International Tea Day) के रूप में मनाया जाता है। विश्व चाय उद्योग में एशियाई देशों की प्रगति को देखते हुए, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में घोषित किया था।

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस का महत्व:

अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस का लक्ष्य दुनिया भर में चाय के लंबे इतिहास, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। दिन का उद्देश्य स्थायी चाय उत्पादन और खपत के समर्थन में पहल करने के लिए सामुहिक कार्यों को बढ़ावा देना और पोषण करना है। साथ ही भूख और गरीबी के खिलाफ लड़ाई में चाय की प्रासंगिकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

बीस हजार तरह की चाय:

आपको जानकार हैरानी होगी कि दुनिया भर में चाय के लगभग 20 हज़ार से ज्यादा प्रकार है।
This site uses cookies from Google to deliver its services. By using this site, you agree to its use of cookies.